{"_id":"644ac6fe990f1a529908f558","slug":"the-process-of-changing-the-format-of-the-exam-started-aligarh-news-c-2-ali1009-103685-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परीक्षा का प्रारूप बदलने की प्रक्रिया शुरू, तीन की बजाय होंगे दो घंटे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परीक्षा का प्रारूप बदलने की प्रक्रिया शुरू, तीन की बजाय होंगे दो घंटे के
Fri, 28 Apr 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:33 AM IST
सार
स्नातक और परास्नातक में तीन घंटे के बजाय दो घंटे की परीक्षा होगी, ताकि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक जुलाई से कक्षाएं चालू हो जाएं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद खाका लगभग तैयार हो चुका है। राज्यपाल के पास भेजकर स्वीकृति ली जाएगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का स्नातक और परास्नातक की परीक्षा का प्रारूप बदलने वाला है। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हो रहा है, ताकि परीक्षा ज्यादा लंबी न हो, बल्कि 10-12 दिन में परीक्षा समाप्त हो जाए।
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर के अनुसार उनकी पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी। उन्होंने छात्र-छात्राओं के हित में कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं पर परीक्षा का बोझ कम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीन घंटे के बजाय दो घंटे की परीक्षा होगी, ताकि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक जुलाई से कक्षाएं चालू हो जाएं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद खाका लगभग तैयार हो चुका है। राज्यपाल के पास भेजकर स्वीकृति ली जाएगी।
विज्ञापन