फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The principal survived narrowly in the attack of the bull

अलीगढ़ : सांड़ के हमले में बाल-बाल बचीं प्रधानाचार्या

Thu, 10 Mar 2022 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
The principal survived narrowly in the attack of the bull
जनकपुरी में छुट्टा सांड़ बने लोगों के लिए मुसीबत। - फोटो : CITY OFFICE
शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या कृष्णा सिंह बाल-बाल बच गईं। केशवनगर में एक सांड़ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। संयोग अच्छा था कि शिक्षिका हेलमेट पहने हुए थीं।
विज्ञापन

कृष्णा सिंह बुधवार सुबह घर से स्कूटी से रामघाट रोड स्थित स्कूल जा रही थीं। केशवनगर में अचानक सांड़ ने हमला बोल दिया। सींग मारने की वजह से शिक्षिका स्कूटी सहित जमीन पर गिर गईं। इसके बाद सांड़ ने सींग मारकर स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जमीन पर गिरीं कृष्णा सिंह को सींग मारने लगा। इसकी वजह से उनके कपड़े भी फट गए। उन्होंने बताया कि शुक्र था कि हेलमेट पहने थी। फिर भी सिर के एक हिस्से में चोट लगी है। घुटनों में भी चोट आई है। उन्होंने कहा कि सांड़ आक्रामक नजर आ रहा था। उसके सींग के पास से खून निकल रहा था।
विज्ञापन

उपसभापति बोले, दो दिन में कई लोगों को पटक चुका है सांड़
नगर निगम के उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा का कहना है कि पिछले दो दिन में सांड़ 50 से अधिक लोगों पर हमला कर चुका है। वह पागल हो गया है। केशवनगर निवासी वीरपाल सिंह, वैष्णव कॉलोनी निवासी एड. दिनेश कुमार एवं हेमंतनगर निवासी सपना को भी सांड़ घायल कर चुका है। सूर्यविहार में एक बुजुर्ग को पटक दिया था। सुबह दूध लेकर जा रहे एक आदमी पर भी हमला किया था। डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि मंगलवार रात्रि से ही सांड़ का आतंक है। नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त के पास कई बार फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कंट्रोल रूम में कई बार सूचना देने के बाद निगमकर्मी सुबह पहुंचे और सांड़ को पकड़कर गोशाला में ले गए। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि मंगलवार की रात वह शहर से बाहर थे। हो सकता है कि इस दौरान उपसभापति का फोन आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में सांड़ों का आतंक
पार्षद डॉ. मुकेश शर्मा के वार्ड 51 में ही नहीं बल्कि शहर के हर वार्ड में सांड़ों एवं आवारा पशुओं का आतंक है। आए दिन लोग आवारा पशुओं की चपेट में आते हैं। बुधवार को रामघाट रोड पर सांड़ एवं गाय के आने से कुछ समय के लिए राहगीरों के बीच खलबली मच गई। सड़क पर सांड़ों की भिड़ंत अक्सर देखने को मिलती है। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले पीएसी के पास सांड़ आपस में भिड़ गए थे, जिससे कांवड़ियों में भगदड़ मच गई थी। धनीपुर एवं एटा चुंगी सहित शहर के कई क्षेत्रों में आए दिन लोग आवारा पशुओं के हमले में घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed