फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The president arrived in a matter of national humiliation

राष्ट्रगान के अपमान का मामला राष्ट्रपति भवन पहुंचा

Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
The president arrived in a matter of national humiliation
वंदेमातरम
 नगर निगम में पिछले दिनों हुए राष्ट्रगान के अपमान का मामला शनिवार को राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया। कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने पूरे प्रकरण से राष्ट्रपति भवन को अवगत कराया है। राष्ट्रपति को दिए गए पत्र में उन्होंने कहा है कि 30 मार्च को नगर निगम बोर्ड का अधिवेशन था। इसमें मूल बजट पढ़कर सुनाया जा रहा था। तभी भाजपा के सांसदों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा शांत न होने के कारण सदन स्थगित कर दिया गया और राष्ट्रगान शुरू कर दिया गया। लेकिन पार्षद राष्ट्रगान के दौरान हंगामा करते रहे। बेंचों पर चढ़कर डांस करते रहे। एक दूसरे पर पानी की बोतलें फेंक रहे थे। राष्ट्रगान के दौरान ही भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पूरे राष्ट्रगान के दौरान इसी तरह का वातावरण बना रहा। इस सारे घटनाक्रम के दौरान महापौर शकुंतला भारती भी मौजूद थीं। फिर भी भाजपा के पार्षदों  ने देश के संविधान और राष्ट्रगान का अपमान किया। इससे अलीगढ़ की जनता के साथ ही मेरी भावनाएं भी आहत हुई हैं। विधायक जमीरउल्लाह का पत्र राष्ट्रपति भवन में रिसीव कर लिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रगान के अपमान की निंदा की
समाजवादी पार्टी के वार्ड नंबर 10 के अध्यक्ष अख्तर अली ने नगर निगम में हुए राष्ट्रगान प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराए जाने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर हुई बैठक में मोहम्मद रिजवान, नूर आलम, फरहमान सलमानी, अलीम कुरैशी, कैसर हयात, शहनवाज कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नामित पार्षदों ने दिया मामले को तूल
नगर निगम में हुए राष्ट्रगान प्रकरण में भाजपा के पार्षद पुष्पेंद्र जादौन और गुनीत मित्तल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि सपा के कुछ नामित पार्षदों ने इस मामले को तूल दिया है। सभी पार्षद एक हैं। पहले वह पार्षद हैं बाद में वह किसी दल से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन कार्रवाई करे
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड रवि वर्मा और चमन कुरैशी ने इकबाल मंद खां के साथ बैठक कर इस मामले में भाजपा के सभासदों पर हमला बोला और कहा कि राष्ट्रगान का अपमान 1971 की धारा 71 का उल्लंघन है। जिसमें जुर्माने के साथ तीन साल तक की सजा हो सकती है। इस मामले में जिला प्रशासन कार्रवाई करे। इस मौके पर सुभाष, सोमू वर्मा, तैय्यब, राकेश, पूरन खां, दानिश खां आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने किया आक्रोश व्यक्त
पीसीसी सदस्य वीरी सिंह बंजारा, प्रदेश सलाहकार राम गोपाल रैना ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक में देश की एकता और अखंडता के साथ सपा, भाजपा ने लोकतंत्र के साथ घिनौना मजाक किया है। इस दौरान अमित सिंह, प्रमोद शर्मा, मुन्ना लाल रही, रोहित सिंह, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस मंजू गौतम, विनाता, सरोज, अनीता करोतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed