फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The police are surprised to see the stones on the rooftops of the mixed population

मिश्रित आबादी के घरों की छतों पर पत्थर देख पुलिस हैरान

Fri, 26 May 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 26 May 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
The police are surprised to see the stones on the rooftops of the mixed population
ऊपरकोट पर ड्रोन को उड़वाते सीओ प्रथम राजकुमार। - फोटो : अमर उजाला
महानगर के फूल चौराहा सराफा बाजार और अब लड़िया में दो समुदायों के बीच पथराव होने की घटना से पुलिस प्रशासन टेंशन में है। उस पर ऊपरकोट से सटते मिश्रित आबादी के इलाकों में सैकड़ों घरों की छतों पर जमा पत्थर देख कर पुलिस के होश फाख्ता हो गये हैं।
विज्ञापन


सराफा बाजार, जयगंज, खाईडोरा, तुर्कमान गेट, सासनीगेट, लड़िया, शाहपाड़ा, उस्मानपाड़ा, कनवरीगंज के सैकड़ों घरों में छतों पर ढेरों पत्थर जमा हैं। हंगामे के दौरान इन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल कर माहौल को बिगाड़ा जा रहा है। अब पुलिस ऐसे मकान मालिकों को धारा 107/16 में पाबंद करने जा रही है। इन सभी के नाम पते इकट्ठे कराए जा रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे पूरे इलाके में ड्रोन कैमरों का जाल बिछा कर छतों की निगरानी कराई है। 
विज्ञापन


इधर, लड़िया में विवाद के बाद गुरुवार को शांति रही। इस प्रकरण में पहला मुकदमा वाल्मीकि पक्ष की ओर से दिनेश उर्फ वीरु ने शीबू, अब्दुल रहमान, असलम सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट और पथराव की धाराओं में दर्ज कराया है। मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल रहमान ने दिनेश उर्फ वीरू, मुरली, संजीव, प्रदीप, विक्की एवं सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी के खिलाफ उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की पाइप पर झगड़े दो पक्ष
अलीगढ़। लड़िया के पास ही काजीपाड़ा मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक बजे एक रमेश वाल्मीकि पानी की पाइप लगा रहा था, तभी पड़ोसी मुस्लिम ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। बीचबचाव कराने आए पड़ोसियों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत किया। इलाके में घूम रही लैपर्ड ने भी दोनों पक्षों को शांत करने में मशक्कत की। 

फूल चौराहा पर फायरिंग में आदिल गिरफ्तार
अलीगढ़। बीती 19 मई की रात को फूल चौराहे पर हंगामा, पथराव करने के आरोपी आदिल अहमद पुत्र मुबीन अहमद निवासी लोधियान गली खाईडोरा को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

बच्चे को बाइक से टक्कर लगने पर हुआ था बवाल
अलीगढ़। वाल्मीकि बस्ती लड़िया  में बुधवार देर शाम दिनेश का 10 वर्षीय बेटा अनिकेत गली में खेल रहा था। तभी पड़ोस की मुस्लिम बस्ती से एक युवक  तेजी से बाइक लेकर निकला, जिसकी चपेट में आकर अनिकेत जख्मी हो गया। जब अनिकेत के परिजन एकत्रित होकर बाइक सवार युवक के घर पहुंचे तो उल्टे सीधे जवाब देते हुए कहा गया कि  सड़क बाइक चलाने के लिए है, न कि बच्चों के खेलने के लिए।  बस इसी बात पर पहले  गाली-गलौज और बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से भीड़ एकत्रित हो गई और फिर जमकर पथराव शुरू हो गया। पथराव इतना हुआ कि इलाके में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। 


दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गुरुवार दोपहर चार घंटे तक ड्रोन कैमरों से इलाके की निगरानी कराई गई। जिसमें अधिकांश घरों की छत पर पत्थरों का ढेर लगा हुआ दिखा है। अब इन सभी घरों के मकान मालिक के नाम पते एकत्र किए जाएंगेे और इनको धारा 107/16 में पाबंद किया जाएगा। इन सभी पर कार्रवाई होगी।
राजकुमार, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed