फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The people of five villages are facing problems due to the blockage of the drain.

Aligarh News: नाला चोक होने से पांच गांवों के लोगों को हो रही परेशानी

Thu, 25 Dec 2025 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The people of five villages are facing problems due to the blockage of the drain.
गंदगी से अटा पड़ा अकराबाद स्थित नाला। संवाद  - फोटो : samvad
गांव धौरी और अकराबाद के बीच गुजर रहा गंदा नाला गंदगी और कब्जे की गिरफ्त में फंसकर रह गया है। नाले से उठने वाली बदबू और मच्छरों के प्रकोप से पांच गांवो्ं के लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि नाले की कई वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। नाला कई स्थानों से चोक हो गया है और घास-फूंस से अटा पड़ा है। कुछ स्थानीय लोगों ने नाले की पटरियों पर दोनों ओर कब्जे कर लिए हैं, जिससे नाले से पानी की निकासी में रुकावट आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नाला बारिश के समय उफन जाता है, जिससे धौरी रोड पर जलभराव के साथ गांव नानऊ, अकराबाद, धौरी, कुआं गांव, टुआमई, मोहनपुर व लधौआ के तमाम किसानों की फसलें भी जलमग्न होकर बर्बाद हो जाती हैं। शिकायत कई बार सिंचाई विभाग को लिखित में दे चुके हैं पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन






नाले में पनप रही गंदगी और बदबू ने ग्रामीणों को परेशानी होती है। संबंधित अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। - विवेक यादव

नाले की पटरियों पर कब्जे हैं। शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे चुके हैं पर सुनवाई नहीं हुई है। - रुपेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि
करीब चार साल से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। सिंचाई विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - रनवीर सिंह, ग्राम प्रधान
बारिश के समय नाला उफान पर आता है तो पानी सड़क के साथ खेतों में पहुंच जाता है। जिससे फसलें खराब हो जाती हैं। - रामेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान नानऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed