{"_id":"597cea014f1c1b752c8b46f0","slug":"the-patient-s-drip-pipe-was-rotten-the-condition-worsened","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की ड्रिप का पाइप कुतर गया चूहा, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की ड्रिप का पाइप कुतर गया चूहा, हालत बिगड़ी
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में एसी में आराम फरमाता आवारा जानवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलखान सिंह जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को वहां पर उछल कूद करने वाले चूहे और कुत्तों आदि से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के वार्डों के गद्दों को कुतरकर अपना घर बना लिया है। एक मरीज के चढ़ रही ड्रिप के पाइप को काट देने से उसकी तबियत खराब हो गई। बेडों में घर बनाए यह चूहे अस्पताल में भर्ती मरीजों में संक्रमण फैलने का बड़ा कारण भी बन रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के वार्डों में कुत्ते भी घूमते देखे जा सकते हैं।
पर्याप्त रखरखाव के अभाव और स्टाफ की उदासीनता के चलते वार्डों में पड़े बेडों के गद्दों में चूहों ने बिल बना लिए हैं। यह चूहे वार्ड में भर्ती मरीज को इस हद तक परेशान करते हैं कि कभी कभी उसके लिए बेहद गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। कभी कभी ऐसा भी होता है कि मरीज को ड्रिप चढ़ रही होती है और वह ड्रिप को कुतर देते हैं। जब तक मरीज या तीमारदार को पता चलता है तब तक पूरी ड्रिप बह चुकी होती है।
धनीपुर के गांव ईशनपुर के पास रहने वाले महावीर सिंह के मामले में यही हुआ। महावीर सिंह जनरल वार्ड में डायरिया के बाद भर्ती था। उसकी ड्रिप को चूहा काट गया। यह बात बाद में पता लगी। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज के तीमारदार जो खाना आदि वहां ले आते हैं उससे भी चूहों की संख्या बढ़ती है। लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई शुरुआत होती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
‘मैं जल्द ही अस्पताल का भ्रमण करूंगा। वहां के विषय में लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी’
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ