{"_id":"6ad53c389156b84c7f0052b1","slug":"aligarh-to-be-transformed-through-5200-development-projects-worth-627-crore-aligarh-news-c-2-gur1004-1092849-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 627 करोड़ के 5200 विकास कार्यों से संवरेगा अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 627 करोड़ के 5200 विकास कार्यों से संवरेगा अलीगढ़
विज्ञापन
शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण करते महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा। स
शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम ने अगले छह माह में 5200 निर्माण कार्य पूरे कराने का लक्ष्य तय किया है। पिछले आठ माह में करीब 627 करोड़ रुपये के इन कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। वहीं, पिछले एक माह में करीब 227 करोड़ रुपये के 1212 विकास कार्यों को पूरा करने की कार्रवाई की गई है।
महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि पुराने शहर के साथ नवविस्तारित वार्डों में भी सड़क, नाली और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जा रहा है। अगली बरसात से पहले जलभराव, गंदगी और कच्ची सड़कों की समस्या से लोगों को राहत दिलाने की तैयारी है। स्थानीय जरूरतों के आधार पर पार्षदों से मिले प्रस्तावों के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि अगले छह माह में 5200 निर्माण कार्य पूरे कराने का लक्ष्य तय किया है। पिछले आठ माह में करीब 627 करोड़ रुपये के इन कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। अधिकारियों और ठेकेदारों को तय समयसीमा में निर्माण कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्यों का भौतिक सत्यापन कर गुणवत्ता मानकों की जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर संबंधित पक्षों की जवाबदेही तय की जाएगी। नगर निगम द्वारा बीते एक वर्ष के दौरान पुराने वार्डों में प्रति वार्ड में लगभग पांच से छह करोड़ की लागत से व नगर निगम सीमा में शामिल नवविस्तारित वार्डों में प्रति वार्ड लगभग 11 से 12 करोड़ की लागत के विकास कार्यों को कराया गया है।