फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The only son died on the second day of the engagement

Aligarh News: रिश्ता तय होने के दूसरे दिन इकलौते बेटे की मौत

Wed, 05 Mar 2025 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The only son died on the second day of the engagement
प्रदीप का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
इकलौते बेटे की शादी के लिए एक दिन पहले परिजनों ने रिश्ता तय कर गोद भराई की रस्म अदा की थी, दूसरे दिन सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार ही नहीं बल्कि गांव के लोग भी गमगीन हो गए। दरअसल, सोमवार रात एक ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त अभी उपचाराधीन है। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के आजमाबाद माछुआ गांव निवासी श्यामवीर सिंह का इकलौता बेटा प्रदीप (21) डीजे का काम करता था। चाचा प्रवीण कुमार के अनुसार सोमवार शाम को वह पड़ोसी गांव गाड़िया निवासी दोस्त पंकज के साथ बाइक लेकर उधारी के रुपये लेने साधु आश्रम गया था। लौटते समय साधु आश्रम-पनैठी मार्ग पर आरए इंटर कॉलेज के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रोला ने दोनों बाइक सवारों को रौंदा डाला।
विज्ञापन




हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चाचा प्रवीण कुमार के अनुसार मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है जबकि प्रदीप का एक दिन पहले ही रिश्ता तय कर गोद भराई की रस्म पूरी की गई थी। थाना पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed