{"_id":"6660eec589a0de373d05ba94","slug":"the-only-lamp-in-the-house-committed-suicide-by-hanging-himself-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100796-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर के इकलौते चिराग ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर के इकलौते चिराग ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में छाया मातम
Thu, 06 Jun 2024 04:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:33 AM IST
सार
गुलफान नोएडा में रहकर काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था। शाम खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। मध्यरात्रि दीवार के सहारे कुंदी से फंदे पर लटककर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक गुलफान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोंडा के दरबर में 4 जून की मध्यरात्रि 23 वर्षीय युवक ने कुंदे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से मां सहित दोनों बहनों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार दरबर निवासी 23 वर्षीय गुलफान पुत्र चमन खां अपने घर में अकेला कमाई करने वाला था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। तीन भाई-बहनों में गुलफान दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। गुलफान नोएडा में रहकर काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटा था।
विज्ञापन
4 जून की शाम खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। मध्यरात्रि दीवार के सहारे कुंदी से फंदे पर लटककर उसने जान दे दी। 5 जून की सुबह चार बजे मां की आंख खुली तो बेटे को फंदे पर लटकता देखकर वह चीख पड़ीं। बहनों सहित आसपास के लोग भी दौड़कर पास पहुंचे। लोगों ने उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन