फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   nurse referred woman for delivery to a private hospital

Aligarh News: प्रसव के लिए आई महिला को नर्स ने ही निजी अस्पताल के लिए किया रेफर, डॉक्टर ने बुलाया वापस

Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
सार

अलीगढ़ के चंडौस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए एक महिला आई,तो स्टाफ नर्स ने  निजी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। महिला जब जाने लगी, तो सीएचसी प्रभारी ने देख लिया और महिला को वापस बुला लिया।  20 मिनट बाद ही महिला को वहीं पर प्रसव हो गया।
 

विज्ञापन
nurse referred woman for delivery to a private hospital
चंडौस सीएचसी में डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के चंडौस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए आई एक महिला को स्टाफ नर्स ने बिना इलाज किए निजी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। महिला जब अस्पताल से बाहर निकल रही थी, तो सीएचसी प्रभारी ने देख लिया। वे महिला को वापस लेकर आए। यहां 20 मिनट बाद ही महिला का प्रसव हो गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएचसी चंडौस में भट्ठा पर काम करने वाली एक महिला प्रसव के लिए आई थी। महिला को स्टाफ नर्स ने उसको निजी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। पैसा नहीं होने की वजह से महिला घर वापस जाने लगी। तभी सीएचसी प्रभारी कुलदीप राजपुरी की नजर प्रसव के लिए आई महिला पर पड़ी तो उन्होंने बुलाकर पूछा।
विज्ञापन


पूछने पर महिला के परिजनों ने स्टाफ नर्स द्वारा दिया गया रेफर वाला पर्चा दिखा दिया। इस पर सीएचसी प्रभारी को नर्स पर शक हुआ, तो उन्होंने वापस महिला को प्रसव के लिए डिलिवरी रूम में भेजा। यहां 20 मिनट बाद महिला का सामान्य प्रसव हो गया। डाक्टर का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के लिए आई महिला को नर्स ने क्यों रेफर किया इसकी जांच की जा रही है। किसी अन्य हॉस्पिटल से कमीशन का मामला तो नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो उक्त नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी प्रभारी चंडौस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed