फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The name of Aligarh should be Harigarh

अलीगढ़ का नाम हो हरिगढ़

Mon, 18 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The name of Aligarh should be Harigarh
अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी । - फोटो : CITY OFFICE
जनपद का नाम हरिगढ़ करने और महाराणा प्रताप के नाम पर जेवर एयरपोर्ट का नाम रखने की मांग रविवार को विशाल क्षत्रिय महासम्मेलन में उठाई गई। इस दौरान सभी लोगों ने ध्वनि मत से दोनों प्रस्तावों पर सहमति दी। इसके बाद समाज के 700 से अधिक लोगों ने पोस्ट कार्ड लिखकर मुख्यमंत्री को प्रेषित किए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अलीगढ़ ने विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को रामलीला मैदान में विशाल क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह रहे। इनके अलावा, युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी सिंह राणा, प्रताप सिंह, चंदन सिंह, विजय पाल सिंह चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव यशपाल सिंह तंवर सहित 20 अतिथिगण शामिल हुए। अलीगढ़ के साथ साथ बिहार, हरियाणा, दिल्ली और मध्यप्रदेश के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों को बौनेर से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा कार्यकर्ता ने रैली के रूप में रामलीला मैदान तक लेकर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान पर प्रांजुल जादौन एवं स्कंद सिंह ने मनमोहक प्रस्तुति दी। केंद्रीय विद्यालय के कुनाल एवं अभिजीत ने देशभक्ति गीत से सभी का मन मोहा। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जो लोग योगीजी को सरकार से बाहर करना चाहते हैं, उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रघुराज सिंह ने कहा कि आयोजन से प्रसन्न होकर इंद्रदेव भी बीच-बीच में बारिश कर रहे हैं। इससे बड़ी बात यह है कि सभी लोग बारिश में रुके हुए हैं। डॉ. मानवेंद्र प्रताप ने कहा कि आज के समय में यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो हमें अपने युवाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रदेश सरकार शिक्षा के लिए बहुत काम कर रही है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजा बलवंत सिंह ने शिक्षा जगत में समाज को आगे बढ़ाने के लिए कदम रखा और पहला स्कूल आगरा में स्थापित किया। हमें आगे बढ़ने के लिए उनके आदर्श पर चलना होगा। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवराज अमरीशपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह और महेंद्र सिंह तंवर ने पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। यहां क्षत्रिय जागृति पत्रिका एवं राम दरबार के कैलेंडर का विमोचन किया गया।
-
इनको किया गया सम्मानित
सम्मेलन मे 80 साल से अधिक के 55 बुजुर्गों और 45 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेल जगत के युवा, एमबीबीएस तथा आईआईटी परीक्षा में सफल हुए छात्रों का भी सम्मान किया गया। जिला कारागार के जेलर प्रमोद कुमार सिंह को अलीगढ़ भूषण रत्न, श्री पाल सिंह चौहान को अलीगढ़ क्षत्रिय रत्न, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह को महाराणा प्रताप गौरव रत्न से सम्मानित किया गया।

--
ये लोग रहे मौजूद
संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह, रोडवेज यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह, ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अजीत सिंह तोमर, जवां ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, अकराबाद ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह, हसायन ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह, युवा भाजपा नेता प्रवीनराज, जिला पंचायत सदस्य जंगजीत फौजी, छर्रा विधायक प्रतिनिधि अन्नू प्रताप सिंह, राजा बलवंत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. नरसिंह पाल सिंह, यतेंद्र सिंह यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने किया। इस मौके पर नेम सिंह सोलंकी, युवा जिलाध्यक्ष गौरव तोमर, मंडल अध्यक्ष तरुण चौहान, युवा मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह राघव, वीरांगना जिलाध्यक्ष ममता राघव, मीरा जादौन, राजकुमार सिंह, संदीप चौहान, अखिलेश तोमर, अंकित चौहान, जैकी ठाकुर, डैनी ठाकुर, सीपी सिंह राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed