{"_id":"63978ca0aff9e870620907ae","slug":"the-murder-of-an-old-woman-who-went-to-collect-grass-in-ishanpur-the-dead-body-was-found-in-the-field-city-office-news-ali306809559","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घास लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या, खेत में ही पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घास लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या, खेत में ही पड़ा मिला शव
Tue, 13 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 08:30 AM IST
सार
अलीगढ़ के महुआखेड़ा के गांव ईशनपुर में बुजुर्ग महिला का खेत में शव पड़ा मिला। महिला खेत में घास काटने के लिए गई थी। मामले में मृतका के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
द्रोपती देवी का फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
अलीगढ़ में महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ईशनपुर में सोमवार दोपहर बहू के साथ खेत पर घास लेने गई बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। हालांकि बहू कुछ देर बाद ही घर लौट आई थी। मगर सास अकेली खेतों में रह गई थी, जिसका शव कुछ घंटों बाद खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
गांव ईशनपुर की 55 वर्षीय छह बच्चों की मां द्रोपदी देवी के पति ढकेल लगाते हैं। सोमवार दोपहर वह अपनी बहू के साथ खेत में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। इस दौरान एक गठरी घास कटने पर उसने बहू को उसे घर रखकर आने के लिए बोला। बहू वहां से चली गई, जबकि खुद बुजुर्ग महिला घास काटती रही। इसी बीच महिला गायब हो गई।
विज्ञापन
जब बहू खेत पर दोबारा पहुंची, तो वहां सास नजर नहीं आई। बहू ने सोचा कि उसकी सास घर पहुंच गई होगी। वह घर वापस लौटकर आई, लेकिन घर पर भी सास नहीं मिली। उसने परिवार को पूरी बात बताई, तो महिला की तलाश शुरू हुई। शाम को महिला का शव खेत में ही कुछ दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव काे देखने से ऐसा लग रहा था कि किसी ने मुंह दबाकर हत्या की है। महिला के नाक से खून भी निकल रहा था। सूचना पर पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम व अधिकारी भी पहुंच गए। मृतका के बेटे की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तस्वीर साफ होगी। प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। कारण जल्द उजागर किए जाएंगे।