{"_id":"8a0e89ef4b36da29a1c81135b3b712cb","slug":"the-mother-and-son-went-to-the-car-both-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे पर चढ़ा दी कार, दोनों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे पर चढ़ा दी कार, दोनों की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली।
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के शहीद नरेश पेट्रोल पंप के निकट एक अनियंत्रित कार ने महिला और उसके बच्चे के ऊपर कार चढ़ा दी। इसमें महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना रविवार रात की है जब महिला अपने बच्चों के साथ ससुराल मोहम्मदपुर बढेरा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद महिला के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव मोहम्मदपुर बढेरा निवासी रूप सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी भाभी सुनीता देवी पत्नी नानकचंद अपने मायके गई थी। रविवार को सुनीता अपने बच्चों अंकित, कपिल और ज्योति के साथ मोहल्म्मदपुर बढेरा जाने के लिए शहीद नरेश पेट्रोल पंप के निकट किसी वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही कार के चालक ने कार महिला और बच्चों के ऊपर चढ़ा दी। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सभी को आनन फानन पुलिस के सहयोग से अस्पताल भिजवाया गया।
जहां सुनीता और उसके बेटे कपिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दो अन्य बच्चों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।