फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The mob beat up those who beat up electricity employees

Aligarh News: बिजली कर्मचारियों को पीटने वालों को भीड़ ने पीटा

Sun, 30 Jun 2024 05:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
The mob beat up those who beat up electricity employees
नगर की बहरावद पुलिया के निकट बिजली कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति के साथ भी हाथापाई करने पर स्थानीय लोग भड़क गए और पिटाई करने वालों को पीट दिया। बिजली विभाग के जेई ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला बहरावद की पुलिया के निकट ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर में खराबी की शिकायत पर जेई आशीष यादव ने कर्मचारियों को ठीक करने भेजा। जेई ने बताया कि महेंद्र, डूंगर सिंह, गंगाप्रसाद, मनवीर आदि कर्मचारी शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर रहे थे, तभी दो लोग वहां पहुंच गए। ट्रांसफॉर्मर बार बार खराब होने की बात कहते हुए अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन




बात हाथापाई तक पहुंच गई। बिजली कर्मचारियों से मारपीट होते देख बहरावद की पुलिया के निकट रहने वाले मनोज कुमार ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई कर दी। इसके बाद मनोज कुमार के परिचित स्थानीय लोग मारपीट करने वालों पर टूट पड़े और उनको पीटा। भीड़ जमा हो गई। जेई ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed