{"_id":"660a05b9840bdfe61e0a7b57","slug":"the-miscreants-took-the-couple-hostage-and-took-them-to-buffalo-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100547-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दंपती को बनाया बंधक, भैंस ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दंपती को बनाया बंधक, भैंस ले गए बदमाश
Mon, 01 Apr 2024 06:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:24 AM IST
सार
दंपती घेर में बंधे पशुओं के पास सोए थे। देर रात करीब ढाई बजे मैक्स लोडर में करीब 10-12 लोग आए और दरवाजा खटखटाकर राजवीर के घर के पता पूछने लगे। दरवाजा खोलते ही चेहरा ढंके बदमाशों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। तमंचे दिखाकर हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश एक भैंस लाद ले गए।
विज्ञापन
भैंस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
30 मार्च की रात गांव जल्लपुर सिहोर में दंपती को बंधक बनाकर बदमाश एक भैंस गाड़ी में लादकर ले गए। वहीं एक अन्य गांव से पशु चोर दो पशुपालकों की दो भैंस खोलकर ले गए।
विज्ञापन
जल्लूपुर सिहोर निवासी अब्दुल रहमान के अनुसार 30 मार्च की रात वह अपनी पत्नी दिलवरी बेगम के साथ घेर में बंधे पशुओं के पास सोए थे। देर रात करीब ढाई बजे मैक्स लोडर में करीब 10-12 लोग आए और दरवाजा खटखटाकर राजवीर के घर के पता पूछने लगे। दरवाजा खोलते ही चेहरा ढंके बदमाशों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। तमंचे दिखाकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद खूंटें पर बंधी तीन भैंसों को खोलकर ले जाने लगे। दो भैंसें सींगों से हमला करने लगीं, जिससे वह छूट गईं।
विज्ञापन
एक भैंस को बदमाश मैक्स लोडर में लादकर ले गए। इसी दौरान उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो ग्रामीण भी शोर मचाते हुए दौड़े। इस पर एक भैंस लेकर बदमाश भाग निकले। वहीं गांव बमनोई निवासी अश्विनी पुत्र राजकुमार शर्मा व नाहर सिंह पुत्र उदयराम ने दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात चोर उनकी एक-एक भैंस खोलकर ले गए हैं।
विज्ञापन