{"_id":"67cb5b927675af84be0c0211","slug":"the-miscreants-took-away-money-and-mobile-aligarh-news-c-2-1-ali1010-622993-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रुपये व मोबाइल छीन ले गए बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रुपये व मोबाइल छीन ले गए बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी
Sat, 08 Mar 2025 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:18 AM IST
सार
रास्ते में दो लोगों ने दुकानदार को रोका। पीटते हुए मोबाइल और 30 हजार रुपये छीन लिए। इसी दौरान आसपास खेतों में शौच करने जा रही महिलाओं को देखकर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना पालीमुकीमपुर के गांव धुर्रा प्रेमनगर निवासी राकेश की गहतोली निर्मल में परचून की दुकान है। 6 मार्च की शाम वह दुकान बंद कर अपने गांव जा रहे थे। गहतोली से धुर्रा प्रेमनगर के रास्ते में दो लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
पीटते हुए मोबाइल और 30 हजार रुपये छीन लिए। इसी दौरान आसपास खेतों में शौच करने जा रही महिलाओं को देखकर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया बाइक पुलिस के कब्जे में है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन