फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The miscreants robbed money and jewelery

अलीगढ़ : दो घरों से बदमाश लूट ले गए रुपये और जेवरात

Thu, 10 Mar 2022 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed money and jewelery
मंगलवार की रात थाना रोरावर के जलालपुर चौकी क्षेत्र की नई आबादी अच्छर मामा मदरसा अलहदादपुर नीवरी में आठ बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाया। तमंचों के दम पर दोनों परिवार को बंधक बना लिया। दोनों घरों से 80 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाश रही है।
विज्ञापन

अलहदादपुर नीवरी निवासी इसराज खान पुत्र इब्राहिम खान के घर में घुसे बदमाशाें ने सोते समय ही पूरे परिवार को बंधक बना लिया। परिवार के सभी सदस्याें के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके साथ ही मारपीट कर रुपये व जेवर के बारे में पूछताछ करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद घर पर रखे 20 हजार रुपये व जेवर आदि लूटकर ले गए।
विज्ञापन

इसराज के घर से कुछ दूर ही सुशील खान पुत्र मुमताज खान के घर भी बदमाश घुसे। सोते ही उनके परिवार के भी सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। हाथ-पैर बांधकर सभी के मुंह में कपड़ा ठूस दिया। यहां से बदमाश 60 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। पीड़ितों ने रोरावर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed