Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The maximum temperature is continuously falling

Aligarh News: लगातार गिर रहा है अधिकतम तापमान

Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature is continuously falling
नौरंगाबाद में सुबह कोहरे में होकर गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। तापमान सामान्य से कम होने के कारण लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर ने इसमें और इजाफा कर दिया है। घने कोहरे से सुबह गलन बरकरार रही। सर्द हवाओं के बीच धूप निकली तो थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

नए साल की शुरुआत से ही लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। खराब मौसम और कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। ट्रेनें और बसें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंच रही है, इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. रामपलट सिंह के मुताबिक पहाड़ों पर होने वाली बारिश ही लोगों को ठंड से राहत दिला सकती है, जिसकी वायुमंडलीय परिस्थितियां बन चुकी हैं। बारिश होते ही पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ जाएगी। यही पछुआ हवाएं अलीगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में निचले वायुमंडल में जमे कोहरे को छांटेंगी। इससे धूप निकलने का रास्ता साफ होगा और लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों में सैर करने नहीं निकल रहे बुजुर्ग
सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ने लगा है। पार्कों में सुबह की सैर के लिए आने वाले बुजुर्गों की संख्या तेजी से घट रही है। एक सप्ताह में ही करीब 90 फीसद बुजुर्ग पार्कों में घूमने के लिए नहीं आ रहे हैं। ज्यादातर पार्क सूने नजर आ रहे हैं। स्कूल बंद हैं, जिससे बच्चों को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिल रहा है।
गांधीपार्क, नकवी पार्क, एडीए, मानसरोवर, ज्ञान सरोवर आदि में अन्य दिनों में सुबह और शाम के वक्त भीड़ रहती थी, लेकिन सर्दी में बहुत कम लोग आ रहे हैं। इससे पार्क सूने हैं। डॉक्टरों ने ज्यादा सर्दी और कोहरे में बुजुर्गोँ और बच्चों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है, ऐसे में पार्क में पहुंचने वालों की संख्या कम हो रही है।

गरीब रथ, लिच्छवी, ऊंचाहार रद्द, एक दर्जन ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची
कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। इसके चलते बुधवार को रीवा एक्सप्रेस 14 घंटे, गरीब रथ 12 घंटे, कैफियात एक्सप्रेस10 घंटे, मगध एक्सप्रेस नौ घंटे, गोमती एक्सप्रेस छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे, महाबोधि साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनों के भी घंटों देरी से पहुंचने पर यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं एवं बच्चों को हुई। जिन्हें ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed