फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The mastermind behind the robbery of a finance employee has been arrested

Aligarh News: फाइनेंस कर्मी से लूट का सूत्रधार गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 04 Mar 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2025 01:45 AM IST
सार

विनोद कुमार मुकुट माइक्रो फाइनेंस कंपनी व चेतन्या कंपनी के दो लाख रुपए लेकर ओमवीर सिंह निवासी हस्तपुर के पास जा रहा था। बाइक पर तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और डंडा मारकर कैश के बैग को छीनकर भाग गए।

विज्ञापन
The mastermind behind the robbery of a finance employee has been arrested
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम सिमरधरी निवासी निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट के सूत्रधार सादाबाद निवासी विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि इस लूट के सूत्रधार रवि उर्फ विकास चौधरी पुत्र अमर सिंह निवासी नगला कोढ़ा थाना सादाबाद को असरोई जाने वाले रजबहा पर 3 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह फाइनेंस कंपनियों में सासनी में काम कर चुका है। उसने ही पीड़ित विनोद की जानकारी दी थी। आरोपी को संबंधित कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना में सचिन पुत्र राजकुमार व आकाश पुत्र सुभाष को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्राम सिमरधरी निवासी विनोद कुमार पुत्र भीकंबर सिंह मुकुट माइक्रो फाइनेंस कंपनी व चेतन्या कंपनी के दो लाख रुपए लेकर 11 फरवरी को ओमवीर सिंह निवासी हस्तपुर के पास जा रहा था। शाम को सात बजे के करीब कस्बा से दो किलोमीटर दूर डबल गंग नहर के पास बाइक पर तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और डंडा मारकर कैश के बैग को छीनकर भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed