{"_id":"6526fb8d03c031a16e09fa66","slug":"the-married-woman-died-by-hanging-from-the-trap-aligarh-news-c-112-1-sali1002-359-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटककर विवाहिता ने मायके में दी जान, डेंगू से थी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटककर विवाहिता ने मायके में दी जान, डेंगू से थी पीड़ित
Thu, 12 Oct 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:16 AM IST
सार
गांव जटपुरा निवासी ज्ञान सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी कविता की शादी चार माह पहले थाना हरदुआगंज के नयावास निवासी देवेंद्र पुत्र किशनलाल के साथ की थी। बेटी को बुखार होने पर चार दिन पहले वह उसे मायके बुला लाए थे।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज थानांतर्गत गांव जटपुरा में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव जटपुरा निवासी ज्ञान सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी कविता की शादी चार माह पहले थाना हरदुआगंज के नयावास निवासी देवेंद्र पुत्र किशनलाल के साथ की थी। बेटी को बुखार होने पर चार दिन पहले वह उसे मायके बुला लाए थे।
विज्ञापन
11 अक्तूबर की दोपहर उनकी बेटी ने मायके में कमरे के अंदर बंद होकर फंदे पर लटककर जान दे दी। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी बेटी डेंगू से पीड़ित थी। इसीलिए वह अपने घर पर बुलाकर ले जाए थे। आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं नजर आ रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन