{"_id":"6695af4495a6a587800b55c4","slug":"the-light-of-the-house-extinguished-in-the-accident-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-100349-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझा घर का चिराग: वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझा घर का चिराग: वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 16 Jul 2024 04:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:52 AM IST
सार
निखिल शर्मा रात में अपने दोस्त सुमित के साथ स्कूटी से घर से निकले थे। देर रात खेरेश्वर मंदिर के पास अज्ञात वाहन उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर निकल गया। इससे स्कूटी सवार सवार युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक निखिल शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
14 जुुलाई की देर रात खेरेश्वर मंदिर के समीप अज्ञात वाहन एक स्कूटी में टक्कर मारकर निकल गया। इससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर मंडी निवासी 19 वर्षीय निखिल शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा रात में अपने दोस्त सुमित के साथ स्कूटी से घर से निकले थे। देर रात खेरेश्वर मंदिर के पास अज्ञात वाहन उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन
इससे स्कूटी सवार सवार युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निखिल शर्मा की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन