फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The last rites of the headman's husband were performed in the presence of police

Aligarh News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ प्रधान पति के शव का अंतिम संस्कार

Thu, 13 Jun 2024 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
The last rites of the headman's husband were performed in the presence of police
प्रधानपति वीरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद - फोटो : Samvad
जड़ाना नगलिया के प्रधान पति वीरेंद्र कुमार के शव का बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। एहतियात के तौर पर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मृतक की पत्नी ग्राम प्रधान शीतल देवी ने पति की हत्या में पूर्व प्रधान व उसके दो बेटों सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव जड़ाना नगलिया की प्रधान शीतल देवी के पति वीरेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह की गोशाला से गांव लौटते समय हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। चर्चा है कि हमलावरों ने प्रधान पति की रेकी करने के बाद घात लगाकर बैठे थे।
विज्ञापन





मंगलवार की देर रात ही प्रधान शीतल देवी की तहरीर पर पूर्व प्रधान संजय, उनके दो पुत्र दीपक व दीपेश सहित प्रदीप और गौरव के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। बुधवार को प्रधानपति का शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मृतक के खेत में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते पुत्र लविश चौधरी ने पिता के शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व प्रधान संजय सहित उनके पुत्रों दीपक व दीपेश को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।








पूर्व प्रधान ने नहीं लड़ा था चुनाव



खैर। पंचायत चुनाव की रंजिश में जड़ाना नगलिया के प्रधानपति वीरेंद्र की हत्या की बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2011 से लगातार दस वर्ष 2021 तक संजय चौधरी प्रधान थे। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में शीतल देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार, राजबाला पत्नी जुगेंद्र सिंह और आरिफ खां की पत्नी ने चुनाव लड़ा था। इसमें शीतल देवी चुनाव जीतकर प्रधान बनीं। पूर्व प्रधान संजय ने चुनाव ही नहीं लड़ा तो चुनावी रंजिश में हत्या कैसे हो सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed