फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The last announcement from the AMU canteen on its Instagram ID provided clues to the murder

Aligarh News: एएमयू कैंटीन से इंस्टा आईडी पर आखिरी ऐलान, इसी से मिला हत्या का सुराग

Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
The last announcement from the AMU canteen on its Instagram ID provided clues to the murder
जुबैर। - फोटो : file photo
एएमयू शिक्षक व मुरादाबाद ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक के दामाद दानिश राव की हत्या से पहले जुबैर ने जेल से छूटने के बाद अलीगढ़ में अपनी सक्रियता बढ़ाई। लोगों को रंगदारी के लिए फोन किए। अक्तूबर में एक इंस्टा आईडी से हत्या के बदले का ऐलान किया था, जिसकी ओर पुलिस का ध्यान दानिश की हत्या के बाद गया।
विज्ञापन




जेल से छूटने के बाद उसने सोशल एकाउंटों जुबैरके 728 व देवराज गैंग अलीगढ़ पर एक इंस्टा एकाउंट से 10 अक्तूबर की आखिरी पोस्ट की। जिसमें उसने दानिश हत्याकांड वाले स्थान पर ही अपने एक दर्जन साथियों के साथ खड़े होकर फोटो डालते हुए ऐलान किया कि अब बाहर आ गए हैं। अब विरोधियों को देखेंगे। जो उनके साथ खड़ा होकर उन्हें भी देखेंगे। अंत में एएमयू कैंटीन का जिक्र था। बस यहीं से पुलिस का दिमाग ठनका। साथ में अपने दोस्त आतिफ की हत्या का बदला लेने की बात भी लिखी थी। मगर वह आईडी बाद में प्राइवेट हो गई।
विज्ञापन




नौशा बरला के रहने वाले रफतउल्ला जब अलीगढ़ बसे थे तो वे अपने बच्चों को पढ़ाने के इरादे से आए थे। यहां स्कूल-कॉलेज के छात्र गुटों की लड़ाई में पहले सबसे बड़े भाई यासिर-फहद शामिल हुए। फिर तीसरा सद्दाम भी इनके साथ हो लिया। इन तीनों भाइयों की जोड़ी गोली मार के रूप में चर्चित होने लगी। पिता ने विरोध किया तो झगड़ा कर यासिर-फहद दिल्ली चले गए। वहां अपराध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच चौथा भाई जुबैर भी सक्रिय हो गया। यह भाई दाऊद की तरह खुद को डॉन की तरह स्थापित करने के लिए प्रयासरत थे और मुनीर से जुड़ गए। सद्दाम व मुनीर के मारे जाने बाद जुबैर अलीगढ़ में व यासिर-फहद दिल्ली में सक्रिय रहे।



मुनीर ग्रुप से जुड़ी गैंगवार में 2017 में जुबैर पर अमीर निशा के पास हमला हुआ, जिसमें गोली एक राह चलती एएमयू छात्रा अनम के लगी। बाद में वह मर गई। इसके बाद फिर गूलर रोड पर जुबैर पर हमला हुआ। इसी गैंगवार में 23 अक्तूबर 2018 को शाहबेज नाम के अपराधी की हत्या हुई थी। जिसमें जुबैर आदि नामजद थे। उस समय वह पकड़ा नहीं गया। इसके बाद अप्रैल 2019 में जुबैर को दिल्ली पुलिस ने उसकी पत्नी हुदा के साथ न्यू फ्रेंड्स कालोनी के एक लूट के मामले में दबोचा था। इसके बाद जुलाई 2025 में वह छूटकर आया।



खुन्नस से ज्यादा खौफ कायम करने की साजिश

पुलिस ने बेशक एएमयू शिक्षक राव दानिश हत्याकांड का खुलासा मुखबिरी के संदेह में किया। मगर जरायम पेशेवर इस दुस्साहस को मुखबिरी के शक से खौफ कायम करने को रची गई साजिश मानते रहे। इसे लेकर यह तथ्य भी पुलिस के सामने आए कि जुबैर ने जेल से छूटने के बाद शहर में कुछ लोगों को रंगदारी के लिए फोन किए। हालांकि लोग डर की वजह से पुलिस के पास नहीं गए। न इस धमकी को गंभीरता से लिया। मगर दानिश की हत्या में इनका नाम उजागर होने के बाद इन लोगों में डर देखा गया।



गाली देकर गोली मारते समय कहा था-अब पहचाना

दानिश की हत्या के बाद पुलिस को मिले सीसीटीवी से साफ हुआ था कि उन्होंने दानिश के बगल में आकर गोली मारी। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले उसने गाली देकर दानिश से कहा था कि अब पहचाना। कुछ कदम दानिश भागा, फिर उसके गिरने पर एक बदमाश ने अपना नकाब हटाया था।

तभी जुबैर का नाम आया। सात साल जेल में रहने के बाद उसका अलीगढ़ का नेटवर्क टूट गया। जेल में रहने पर लॉरेंस विश्रोई के ग्रुप सहित कई अपराधी ग्रुपों से जुड़ गया। जेल से छूटते ही उसने सोशल मीडिया पर खुद को सक्रिय किया। नए लड़कों को जोड़ा। फिर अपनी दहशत बनाने के लिए इस घटना को उसी पुराने अंदाज में अंजाम दिया, जिससे वही पुरानी दहशत वापस हो सके।




ये था मामला-

दानिश हत्याकांड उस समय हुआ, जब वे एएमयू लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे। इस हत्या में दिल्ली के ओखला में रह रहे मूल रूप से बरला नौशा के हिस्ट्रीशीटर शूटर भाइयों यासिर, फहद व जुबैर की भूमिका सामने आई।



एसएसपी नीरज जादौन ने उस समय उजागर करते हुए बताया कि जुबैर को एएमयू में सक्रिय रहने वाले राव दानिश पर अपने खिलाफ पुलिस मुखबिरी का शक था। वह तब से मन में खुन्नस पाले हुए था। उसी खुन्नस में जुबैर ने अपने दोनों बड़े भाइयों यासिर व फहद को अलीगढ़ भेजकर यह हत्या कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed