{"_id":"6870239b1a8171536b038c82","slug":"the-last-act-was-captured-on-mobilebut-the-husband-tolerated-this-unfaithful-woman-very-well-aligarh-news-c-2-gur1004-729731-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कराई प्रेमी से पति की हत्या: अंतिम-करतूत मोबाइल में कैद, मिले दोनों के आपत्तिजनक वीडियो-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने कराई प्रेमी से पति की हत्या: अंतिम-करतूत मोबाइल में कैद, मिले दोनों के आपत्तिजनक वीडियो-फोटो
Fri, 11 Jul 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:03 AM IST
सार
एसपी देहात अमृत जैन बताते हैं कि आरोपी के मोबाइल में दोनों के आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भी मिले हैं। उन्हें देखकर उजागर हुआ है कि दोनों लंबे समय से इस प्रेम संबंध में थे। इन साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो फोटो देख रह गए पुलिस अधिकारी दंग
- फोटो : Freepik
विस्तार
ये सब आठ बरस से चल रहा था। मगर पति बेवफा के इस रिश्ते को सिर्फ बच्चों की खातिर निभा रहा था। यह सच घटना के बाद 10 जुलाई शाम तक चली पुलिस जांच में उजागर हुआ। आरोपी के मोबाइल में दोनों के आपत्तिजनक वीडियो-फोटो देख खुद पुलिस अधिकारी दंग रह गए। पुलिस मुकदमे की मजबूती के लिए इन साक्ष्यों को विवेचना में शामिल करेगी।
विज्ञापन
पत्नी के विवाहेतर संबंधों की जानकारी सुरेश को लंबे समय से थी। कई बार पंचायत तक हुई। बात थाने गई। मामले में खुद पति ने हत्यारोपी मनोज के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। मगर खुद महिला ने अपने प्रेमी का पक्ष लिया। इसलिए पुलिस उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। अगर कार्रवाई की होती तो शायद हत्या तक बात न बनती। मगर इतने के बावजूद सुरेश अपनी पत्नी को सिर्फ बच्चों की परवरिश की खातिर निभाता रहा। पर महिला के मन में तो उसे रास्ते से हटाने का ही निर्णय था।
विज्ञापन
एसपी देहात अमृत जैन बताते हैं कि आरोपी के मोबाइल में दोनों के आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भी मिले हैं। उन्हें देखकर उजागर हुआ है कि दोनों लंबे समय से इस प्रेम संबंध में थे। इन साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा। साथ में यह भी देखा जाएगा कि इस साजिश में कोई अन्य तो शामिल नहीं। उसे भी विवेचना में उजागर होने पर आरोपी बनाया जा सकता है। फिलहाल हत्या व हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
छोटे भाई के अपराध पर परिवार में चुप्पी
आरोपी मनोज अपने परिवार में दो भाइयों में छोटा है। वह बड़े भाई के साथ घर में रहता था। इस वारदात के बाद परिवार ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। घटना के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी के परिवार से भी बातचीत की। इसके बाद न तो परिवार घर से बाहर आया। न वह किसी भी बहाने से थाने पहुंचकर मनोज का हाल चाल लेने की जहमत उठा सका।