फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The joke will be on the market today Holi

बाजार में होगी आज होली की ठिठोली

Wed, 23 Mar 2016 02:00 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
The joke will be on the market today Holi
हाोली
शहर में होलिकोत्सव के दौरान धूल से एक दिन पहले बाजारों में सार्वजनिक रूप से होली की परंपरा रही है। इस बात को प्रशासन भी समझता है। यही वजह है कि बाजारों में टेसू के फूलों से होने वाली इस होली के लिए नगर निगम अपने स्तर से पानी की व्यवस्था करा रहा है। बुधवार को होली के रंग में सराबोर होने के लिए शहर के बाजार तैयार हैं।
विज्ञापन

बाजार में अगर कोई काम है तो उसे शाम तक के लिए टाल दें। शाम को ही बाजार में पहुंचे। महापौर शकुंतला भारती और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इसी के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की है। शकुंतला भारती ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का त्योहार है। इसे मिलजुल कर बनाएं। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा सूखे रंगों का प्रयोग करें। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा शहर में होली पर जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कोई भी शिकायत इन फोन नंबरों पर करें। फोन नंबर हैं। 7500112224, 0571-2502111, 18002747047 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

भांग, गांजा, नशे आदि से बचें
एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुहेल अहमद आजमी कहते हैं कि कुछ लोग होली पर नशे आदि का सेवन करते हैं, इससे बचना चाहिए। गांजा और भांग आदि का सेवन करते हैं। कहीं कहीं रंगीन मिठाई और शर्बत ठंडाई के नाम से जानी जाती है। गांजा भांग में 9 टीएचसी नाम से सक्रिय पदार्थ के कारण मानसिक रोग होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। अगर किसी को कोई मानसिक समस्या है तो वह इन स्थितियों से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बिखरे होली के रंग
मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने कहा कि होली सद्भाव का त्योहार है। उन्होंने होली पर आधारित लोकगीत भी सुनाए। इस मौके पर डॉ. नाहिद रिजवी, डॉ. हनी गुप्ता, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. चंचल, डॉ. तन्वी, शीबा, हेमलता, फार्मासिस्ट, सुरेंद्र, गुलशन, सत्येंद्र, सुंदर, कालीचरन, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed