फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The husband went to the police station and said, "Sir, I have killed my wife."

Aligarh News: थाने में पति जाकर बोला- साहब पत्नी को मार आया हूं

Fri, 15 May 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The husband went to the police station and said, "Sir, I have killed my wife."
विलाप करते मृतक के परिजन  - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी व्यक्ति ने बुधवार की रात करीब दस बजे फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया और पुुलिस कर्मियों से बोला- साहब पत्नी को मार आया हूं। यह सुन पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि कमल सिंह (42) पुत्र पातीराम निवासी रामपुर मजदूरी करता है और शराब का आदी है। बुधवार की रात को वह नशे में घर पहुंचा। घर में किसी बात को लेकर पत्नी नीलम (38) से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने नीलम के सिर में फावड़े की मूंठ (नीचे का हिस्सा) मार दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। घटना को देख रहे छह साल के छोटे बेटे रीतेश ने पास में रहने वाली अपनी मौसी को जानकारी दी। जानकारी होने पर महिला की बहन व उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। नीलम को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना के बारे में बता दिया। हत्या की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




महिला करती थी मजदूरी

परिजनों ने बताया कि कमल सिंह की शादी करीब 22 साल पहले नीलम पुत्री रामनारायण निवासी पूरन नगला मडराक के साथ हुई थी। नीलम पर तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़ा बेटा देव कुमार व समीर, बेटी कोमल, मौनी व रीतेश हैं। बड़े बेटे देव कुमार व समीर बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि कमल सिंह पत्नी नीलम से शराब पीने के लिए रुपये मांगता था। इस वजह से आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। बुधवार की रात को भी शराब के लिए रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। बहन जावित्री पत्नी रतन सिंह ने कमल सिंह के खिलाफ थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, कमल सिंह का आरोप है कि पत्नी करीब दो साल से किसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करती थी और शराब का सेवन भी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका की बहन जावित्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पति से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। मौके से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। - सर्वम सिंह, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed