फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The honor and respect of Scheduled Castes is safe in BJP: Swatantradev

अलीगढ़ : अनुसूचित जाति का मान-सम्मान भाजपा में सुरक्षित : स्वतंत्रदेव

Mon, 31 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The honor and respect of Scheduled Castes is safe in BJP: Swatantradev
प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नया कानून बनाया है। अब पाकिस्तान व बांग्लादेश के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को हिंदुस्तान में बुलाकर पक्के मकान दिए जा रहे हैं। उन्हें हिंदुस्तान की नागरिकता दिलाई जाएगी। अनुसूचित जाति समाज का मान-सम्मान सिर्फ भाजपा में सुरक्षित है। उन्होंने कानून व्यवस्था के बहाने विरोधी पार्टियों को भी घेरा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रविवार को खैर बाईपास रोड स्थित किरण पैलेस में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उनके निशाने पर अखिलेश यादव रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों पर डोरे डाले और मोदी-योगी को आशीर्वाद देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति का मान-सम्मान सिर्फ भाजपा में सुरक्षित है। आज योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। गरीब व अनुसूचित जाति के लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं की रसोई सजाई गई है। बाबा भीमराव आंबेडकर का सपना मोदी व योगी ने साकार किया है। अनुसूचित जाति समाज के लोगों से कहा कि आप लोग गुमराह मत होना। बहुत सी योजनाएं अभी आपके लिए लंबित हैं। इस सरकार में आपके मान-सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। आपके बच्चों की उच्च शिक्षा की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ को राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की सौगात प्रदान की है। डिफेंस कॉरिडोर से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव धर्म युद्ध है। एक तरफ कौरव एवं दूसरी तरफ पांडव हैं। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, विवेक सारस्वत, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सोनू जाटव, राजकुमार, शकुंतला भारी, संदेश राज वाल्मीकि, ऋषि बंसल, संजू बजाज, कमल सोनकर, हिमांशु शर्मा, राजू पासवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed