फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The High Court in Uttar Pradesh became Jayant

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने हाईकोर्ट: जयंत

Fri, 10 Feb 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/ गोंडा (अलीगढ़)।
अमर उजाला ब्यूूराे/ गोंडा (अलीगढ़)। Updated Fri, 10 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
The High Court in Uttar Pradesh became Jayant
असारा गांव में प्रत्याशी सहेन्द्र रमाला के साथ जयंत चौधरी व अन्य - फोटो : amar ujala
 राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में हाईकोर्ट बेंच स्थापित कराने के लिए प्रयासरत है। यह तभी संभव होगा जब रालोद सत्ता में होगी। इसी के साथ बजट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए नहीं बल्कि औद्योगिक घरानों को ध्यान में रखकर बजट बनाया है।  
विज्ञापन


इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव पींजरी पैंठ स्थित पशु मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद उम्मीदवार सुलेखा सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसान, मजदूर के अस्तित्व की है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर किसान, मजदूर को तबाह कर दिया। किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने का वादा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठगा है। भाजपा हो अथवा सपा किसी भी दल की सोच विकास की नहीं है।
विज्ञापन


कोई लैपटॉप के नाम पर तो कोई मोबाइल के नाम पर वोट मांग रहा है। किसानों के लिए सिंचाई, बिजली की व्यवस्था, युवाओं को रोजगार, बेहतर सड़क, स्वास्थ्य सुविधा की बात कोई नहीं कर रहा। इसलिए सभी एकजुट होकर रालोद के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएं। जयंत चौधरी करीब दो घंटे देरी से मंच पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मिनट तक जनता को संबोधित किया। अध्यक्षता ऐदल शर्मा तथा संचालन जिलाध्यक्ष चौधरी कल्यान सिंह ने किया। विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह, शहर अध्यक्ष राज अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र नरवार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, जाट महासभा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, अब्दुल्ला शेरवानी, बरौली विधानसभा सीट से प्रत्याशी नीरज शर्मा, मोहम्मद इदरीश, संतोषी धनगर ,जगदीश सिंह, मनोज दिवाकर, रामवीर सिंह, नवाब सिंह छोंकर, सुमन दिवाकर, पप्पू सिंह प्रधान, शंकर सिंह प्रधान, जगराम सिंह, राज सिंह कामरेड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed