{"_id":"6339e66c50d3c923ac38de97","slug":"the-greatest-strength-is-the-unity-of-forward-society-dr-rajiv-gupta-city-office-news-ali3017712117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्र समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत : डॉ. राजीव गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्र समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत : डॉ. राजीव गुप्ता
सार
उन्होंने आह्वान किया कि हमें अहम त्यागकर समाज के निर्धन, कमजोर एवं असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करनी चाहिए। समारोह के विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कहा कि अग्रकुल महाराजा अग्रसेन के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हमें निस्वार्थ भाव से सर्वसमाज के हित में कार्य करने चाहिए। प्रमुख उद्योगपति हेमंत अग्रवाल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में आगे आना होगा, तभी श्रेष्ठ की समाज की स्थापना की जा सकती है।
विज्ञापन
रसलगंज अग्रसेन चौक पर अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रसेन जयंती पर अग्रज्योति पत्रिका का विमोचन क
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नोएडा के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि एकजुटता ही अग्र समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इसी ताकत के बलबूते किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अग्र समाज की ओर से समाज के उत्थान एवं जनकल्याण के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाता है। इसके बाद भी आज भी समाज उतना मजबूत नहीं हैं, जितना होना चाहिए था। उन्होंने आह्वान किया कि हमें अहम त्यागकर समाज के निर्धन, कमजोर एवं असहाय लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करनी चाहिए।
ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता रविवार को अग्रसेन चौक पर आयोजित महाराज अग्रसेन की 5146वीं जयंती महोत्सव पर आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कहा कि अग्रकुल महाराजा अग्रसेन के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हमें निस्वार्थ भाव से सर्वसमाज के हित में कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन
आह्वान किया कि हमें पशु हत्या पर रोक लगाने के साथ ही समाजवाद का प्रयत्न करना चाहिए। मुरादाबाद के विधायक रितेश अग्रवाल ने कहा कि आज अग्र समाज आर्थिक रूप से काफी मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन आज सबसे बड़ी जरूरत हमें सामाजिक रूप से और भी मजबूत रहने की है। उन्होंने इस चिंता व्यक्त की कि राजनीति के क्षेत्र में प्रदेश में अग्र समाज की क्षमता लगातार कम हो रही है।
प्रमुख उद्योगपति हेमंत अग्रवाल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में आगे आना होगा, तभी श्रेष्ठ की समाज की स्थापना की जा सकती है। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि समाज की जितनी संख्या भारी होगी, उतनी ही अच्छी भागीदारी होती है। भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि अग्र समाज शांति प्रिय समाज है।
कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के होते हैं। पूर्व विधायक संजीव राजा ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से ही समाज सेवा में अग्रणी भूमिका में रहा है। श्री अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संयोजक दुर्गेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शरद बंसल ने समाज की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि समाज को अब और भी अधिक मजबूत बनकर प्रदेश और देश में एक मिसाल कायम करनी होगी।