फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The girl was found unconscious condition

घायलअवस्था में बच्ची तो बेसुध मिली युवती

Fri, 16 Sep 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:49 AM IST
सार

गांव टंडौली में रिश्ते की बुआ के साथ शौच करने गई एक आठ वर्षीय बच्ची के गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया।जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गभीर होने पर उपचार के लिए अलीगढ भेज दिया।करीब एक घंटे बाद गांव के बाहर टंडौली-बहादूरपुर मोड के निकट अर्द्ध बेहोशी की हालत में युवती मिली।

विज्ञापन
The girl was found unconscious condition

विस्तार

गांव टंडौली में रिश्ते की बुआ के साथ शौच करने गई एक आठ वर्षीय बच्ची के गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। तलाश में जुटी पुलिस और परिजनों को जंगल में घायलावस्था में बच्ची मिली। जिसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गभीर होने पर उपचार के लिए अलीगढ भेज दिया। वहीं, बुआ को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टंडौली - बहादुरपुर मोड़ के निकट अर्द्ध बेहोशी की हालत में बरामद कर निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर छूट्टी दे दी।
विज्ञापन

एसपी (ग्रामीण) पलाश बंसल ने बताया कि थाना कोतवाली छर्रा के गांव टंडौली में एक युवती व एक बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी बरला अभय कुमार पांडेय और कोतवाली निरीक्षक नित्यानंद पांडेय ने गांव पहुंचें। उन्हें बच्ची पास के जंगल से घायलावस्था में मिली थी। जिसकी गर्दन पर चाकू से तीन बार हो रहे थे। जिसकी गंभीर हालत होने पर उपचार के लिए अलीगढ भेज दिया है। करीब एक घंटे बाद गांव के बाहर टंडौली-बहादूरपुर मोड के निकट अर्द्ध बेहोशी की हालत में युवती मिली। पुलिस के अनुसार युवती बच्ची की रिश्ते में बुआ लगती है और शौच के लिए देर शाम जंगल जा रही थी । तभी दो अज्ञात व्यक्ति व एक महिला ने पीछे हमला करते हुए बच्ची को चाकू मारकर घायल कर दिया । इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात दो व्यक्ति व एक महिला के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed