फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The girl reached the boy's house and insisted on getting married

Aligarh News: युवती पहुंची युवक के घर, शादी की जिद पर अड़ी

Sat, 21 Jun 2025 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The girl reached the boy's house and insisted on getting married
बिहार निवासी एक युवती अपने परिवार के साथ तेहरा मोड़ स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती है। इसी भट्ठे पर गांव कुमरौआ निवासी एक युवक मजदूरी करता है। दोनों के प्रेम संबंध हो गए। शुक्रवार शाम को युवती भट्ठे से गांव कुमरौआ स्थित युवक के घर पहुंच गई। युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। पीछे से युवती के परिवार वाले भी युवक के घर पहुंच गए, युवती को पीट दिया। भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक व युवती को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कुछ देर बाद युवक को भी छोड़ दिया। थाने से आने के बाद युवक ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि युवक की पिटाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed