फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prof. Rajkumar not get the charge og principal

Aligarh News: फूलमाला और मिठाई रखी रह गई, प्रो. राजकुमार को नहीं मिला प्राचार्य का चार्ज

Fri, 21 Apr 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Apr 2023 12:52 AM IST
सार

प्रो. आर के वर्मा चार्ज लेने पहुंचे थे, लेकिन कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने चार्ज सौंपने का कुलपति का आदेश उनसे मांगा, जो वह दिखा नहीं पाए। डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल अभी शहर से बाहर हैं, जब वह आएंगे और जैसा कहेंगे, उनके आदेश का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Prof. Rajkumar not get the charge og principal
डीएस कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

डीएस कॉलेज में आरएमपीयू के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर से बहाली का आदेश लेकर प्राचार्य पद का चार्ज लेने प्रो. राजकुमार वर्मा पहुंचे थे, लेकिन उन्हें चार्ज नहीं मिल पाया। उनके समर्थक फूल-माला और मिठाई लेकर पहुंचे थे, जो वापस ले गए।

विज्ञापन


कॉलेज की प्रबंध समिति ने पिछले महीने प्रो. वर्मा को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया था। उसके बाद कुलपति ने उन्हें बहाल कर दिया। फिर प्रबंध समिति कुलपति के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चली गई। इधर, प्रबंध समिति के प्रो. मुकेश कुमार को प्राचार्य बना दिया। कुलपति ने प्रबंध समिति को अवैध घोषित करके डीएम को दो बार प्रशासक बना चुके हैं। एक बार हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासक को कुलपति को हटाना पड़ा। दूसरी बार प्रशासक का आदेश वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे प्रो. वर्मा चार्ज लेने पहुंचे थे, लेकिन कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने चार्ज सौंपने का कुलपति का आदेश उनसे मांगा, जो वह दिखा नहीं पाए। डॉ. मुकेश भारद्वाज ने बताया कि प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल अभी शहर से बाहर हैं, जब वह आएंगे और जैसा कहेंगे, उनके आदेश का पालन करेंगे। राजीव अग्रवाल ने कहा कि लगातार कुलपति हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रो. वर्मा ने कहा कि अब वह प्रशासनिक अधिकारियों की मदद लेंगे। उन्होंने कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों के कॉलेज परिसर में होने पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed