फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The game of ticketless is not stopping in roadways buses

अलीगढ़ : रोडवेज बसों में नहीं रुक रहा बिना टिकट का खेल

Thu, 21 Apr 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The game of ticketless is not stopping in roadways buses
रोडवेज बसों में बिना टिकट सफर कराने का खेल बंद नहीं हो पा रहा है। शनिवार-रविवार की रात अलीगढ़ से कासगंज जा रही बुद्ध विहार डिपो की अनुबंधित बस का परिचालक रवेंद्र कुमार सिंह निवासी पुरदिलनगर, जिला हाथरस दस सवारियों को बिना टिकट सफर करा रहा था। अकराबाद में यातायात अधीक्षक ने बस की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से कासगंज के लिए अनुबंधित बस रवाना हुई। परिचालक रवेंद्र कुमार ने दस सवारियों का टिकट नहीं बनाया। अकराबाद पर चेकिंग कर रहे यातायात अधीक्षक बाबूराम ने बस रुकवाई। बस के अंदर सवारियों की संख्या देखी और टिकट मशीन की जांच की तो मामला खुल गया। इस पर बाबूराम ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए बुद्ध विहार एआरएम योगेंद्र पाल सिंह को पत्रावली प्रेषित कर दी है। अधिकारी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी यह पकड़े गए हैं बिना टिकट के मामले
29 अक्तूबर 2021 को हरियाणा के पलवल-बल्लभगढ़ रूट पर बिना टिकट 18 यात्रियों को बुद्ध विहार डिपो की बस सफर कराते हुए मिली, जिसमें चालक मुनेंद्र कुमार और परिचालक लोकेश कुमार की सेवा समाप्त की गई। इससे पहले मार्च 2021 में इसी रूट पर ऐसा ही मामला पकड़ा गया था, जिसमें दो यातायात निरीक्षक को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिना टिकट यात्रा कराने का मामला संज्ञान में आ गया है। परिचालक को तत्काल ड्यूटी करने से रोक दिया गया है। रिपोर्ट आने पर परिचालक की संविदा समाप्त की जाएगी।
- योगेंद्रपाल सिंह, एआरएम बुद्ध विहार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed