{"_id":"69d427d79c822e5b8e0f2651","slug":"the-final-match-between-sai-challengers-and-admin-dhurandhar-is-today-aligarh-news-c-2-gur1004-945947-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साईं चैलेंजर्स और एडमिन धुरंधर के बीच फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साईं चैलेंजर्स और एडमिन धुरंधर के बीच फाइनल मुकाबला आज
Tue, 07 Apr 2026 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
एडमिन कप के विजेता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सासनी गेट स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को एडमिन कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच खेले गए। साईं चैलेंजर्स और एडमिन धुरंधर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच मंगलवार (आज) को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल मैच साईं चैलेंजर्स और प्रिंस फाइटर्स के बीच खेला गया। साईं चैलेंजर्स की टीम 19.4 ओवर में 182 रनों पर ऑल आउट हो गई। करन प्रताप सिंह ने 52 गेंदों में छह चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रिंस फाइटर्स के आरव यादव ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रिंस फाइटर्स की टीम 17.2 ओवर में 129 रनों पर सिमट गई। भानु प्रताप ने 51 रन बनाए। साईं चैलेंजर्स के विष्णु, करन, अश्वनी और प्रतुल्लय ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच करन प्रताप सिंह और फाइटर ऑफ द मैच आरव यादव रहे।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडमिन धुरंधर और शिब्बो राइडर्स के बीच खेला गया। शिब्बो राइडर्स की टीम 19.3 ओवर में 181 रनों पर सिमट गई। प्रेरक सागर ने 72 व लक्ष्य ने 48 रन बनाए। एडमिन धुरंधर के मनमोहन सिंह और लकी कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एडमिन धुरंधर की टीम ने चार विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। लकी ने 55, युग शर्मा और भद्रेश संत ने 45-45 रन बनाए। लकी को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइटर ऑफ द मैच प्रेरक सागर रहे। अतिथि डॉ. शीतल गुप्ता, डॉ. अमिताभ वार्ष्णेय ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।