{"_id":"5fe20f6d8ebc3e4357141239","slug":"the-festive-atmosphere-in-the-campus-during-pm-s-live-address-city-office-news-ali2517839173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू शताब्दी वर्ष समारोहः प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कैंपस में रहा उत्सव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू शताब्दी वर्ष समारोहः प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कैंपस में रहा उत्सव का माहौल
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के दौरान कैंपस में भी उत्सव का माहौल रहा।
कैंपस में सभी प्रमुख इमारतों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। विश्वविद्यालय में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के चित्र वाले बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। कैंपस में कई स्थानों पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक ब्लॉक में कुलपति प्रमुख अधिकारियों के साथ और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्यों के साथ मौजूद थे।
सर सैयद हाउस, मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट सहित अन्य स्थानों पर भी प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने की व्यवस्था की गई थी। कैंपस के अंदर प्रवेश से पहले वाहन चालकों से पूछताछ भी की जा रही थी। एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि आयोजन ऐतिहासिक रहा और पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संबोधन में विश्वविद्यालय के प्रति खासा लगाव देखने को मिला। उर्दू एकेडमी के डायरेक्टर और एएमयू मामलों के जानकार डॉ. राहत अबरार ने बताया के शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और सफल रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी बधाई के पात्र हैं। विश्वविद्यालय के छात्र भी कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई के पात्र हैं।