{"_id":"6afcad2943f9e4818809cc6c","slug":"the-family-asked-how-lal-died-and-performed-the-last-rites-after-an-hour-and-a-quarter-aligarh-news-c-2-ali1011-1113674-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: परिजनों ने पूछा- कैसे गई लाल की जान, सवा घंटे बाद किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: परिजनों ने पूछा- कैसे गई लाल की जान, सवा घंटे बाद किया अंतिम संस्कार
Wed, 18 Nov 2026 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
छर्रा (अलीगढ़)। क्षेत्र के सिरसा गांव में मंगलवार शाम 22 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान करन चौधरी (26) का पार्थिव शरीर लेकर सेना के अधिकारी पहुंचे। अफसरों ने परिजनों को बताया कि करन चौधरी अपने बेस पॉइंट पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने पूछा कि उनके लाल की जान कैसे गई? इस पर अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया।
परिजनों ने कहा कि जवाब मिलने पर ही वह करन का अंतिम संस्कार करेंगे। करीब सवा घंटे तक अफसरों, परिजनों, पूर्व सैनिकों में वार्ता चलती रही। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद बलिदानी का दर्जा देने के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। तब गार्ड ऑफ ऑनर देकर करन चाैधरी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
सिरसा गांव निवासी करन चौधरी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बेस पॉइंट लोलाब (सोगम) में तैनात थे। करन की सगाई 22 नवंबर को और शादी 24 को होनी थी। इसके लिए उन्होंने अवकाश ले लिया था। मंगलवार को करन को गांव लौटना था। परिजनों का कहना था कि बटालियन के सीओ ने सोमवार सुबह चार बजे फोन किया था। उन्हें बताया था कि सिर में दो गोली लगने से करन की जान चली गई है। गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसका जवाब नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
सेना के जवान करीब शाम पांच बजे एंबुलेंस से पहले उनके पार्थिव शरीर को अतरौली लेकर पहुंचे। यहां से सेना के वाहन में अधिकारियों के साथ तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को शाम 7:10 बजे सिरसा गांव लाया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। अधिकारियों ने जो कागजात परिजनों को दिखाए उनमें स्पष्ट नहीं किया गया था कि करन की जान कैसे गई है। परिजनों ने साफ कहा कि वह कारण जाने बिना अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
जिला सैनिक अधिकारी कर्नल अजय राणा ने कहा है कि परिजनों से कहा गया है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद करन चौधरी को बलिदानी का दर्जा दिया जाएगा। इसके बाद रात लगभग 8:25 बजे पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।