फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The faces of the meritorious students blossomed after receiving medals and certificates

Aligarh News: मेडल और प्रमाणपत्र पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Tue, 09 Jun 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious students blossomed after receiving medals and certificates
प्रमाणपत्र के साथ मेधावी। संवाद
यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को जब मेडल पहनाकर प्रमाणपत्र दिया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए। इन मेधावियों को अमर उजाला और आईआईएमटी यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति-2026 मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को विजडम पब्लिक स्कूल में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 70 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाले विद्यार्थी ही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।
विज्ञापन


समारोह में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रो वाइस चांसलर प्रो. पंकज कुमार मिश्रा, एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा, उपमहानिरीक्षक संस्कृत शिक्षा मंडल शीलेंद्र कुमार, सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर नंदिनी सिंह, विजडम पब्लिक स्कूल के उप निदेशक नितिन अग्रवाल ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। आईआईएमटी के अथर्व श्रीवास्तव ने मेधावियों के लक्ष्य को जाना और उन्हें आगे बढ़ने के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





शिक्षकों को भी मिला सम्मान
समारोह में विक्टोरियस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतरौली के शिक्षक नंदकिशोर नगाइच, एसएसडी इंटर कॉलेज की गीतिजा जौहरी, पंडित मौजीराम इंटर कॉलेज के शिक्षक मनोज कुमार, थ्री डॉट्स सेवामार्ग स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार, डीजीकेएसएस इंटर कॉलेज के प्रेम यादव, संजय कुमार, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्रा को सम्मानित किया गया।



वर्जन
-यह सम्मान मेरी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। मेडल और प्रमाणपत्र प्राप्त कर मैं बहुत खुश हूं। - विजय शर्मा, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल
-मैं अपने शिक्षकों और परिवार का आभारी हूं, जिनके सहयोग से यह सम्मान मिला। भविष्य में और अधिक मेहनत कर उच्च लक्ष्य हासिल करना चाहती हूं। -अंबिका शर्मा, विवेकानंद इंटर कॉलेज
-सम्मान और पदक मिलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। यह मेरे लिए आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है। मैं अपने विद्यालय और अभिभावकों का धन्यवाद करता हूं।

-रानी, एसबीबीएम इंटर कॉलेज
- यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है और आगे भी पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मैं इस सम्मान के लिए आयोजकों और अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करती हूं। - अंशु, एसडीएस इंटर कॉलेज, इगलास

प्रमाणपत्र के साथ मेधावी। संवाद

प्रमाणपत्र के साथ मेधावी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed