{"_id":"64d68c4fe823b9c3740e6754","slug":"the-entire-team-including-the-district-president-of-bhakiyu-bhanu-faction-resigned-khar-news-c-2-1-ali1011-187028-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय संगठन से हैं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय संगठन से हैं नाराज
Sat, 12 Aug 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:00 AM IST
सार
भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष अनिल पंडित एडवोकेट ने बताया कि काफी समय पूर्व से संगठन से जुड़कर मेहनत से पूरी टीम तैयार की थी। जो पूरे मनोयोग से किसानों की समस्या के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर, अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराने के प्रयास कर रही थी। लेकिन राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय संगठन से नाराज जिले की पूरी टीम ने संगठन से नाता तोड़ने का एलान किया है। जिलाध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त सामूहिक इस्तीफा पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।
विज्ञापन
भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष अनिल पंडित एडवोकेट ने बताया कि काफी समय पूर्व से संगठन से जुड़कर मेहनत से पूरी टीम तैयार की थी। जो पूरे मनोयोग से किसानों की समस्या के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन कर, अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराने के प्रयास कर रही थी। लेकिन राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया। जिससे संगठन के लोग नाराज थे। जिसके चलते जिले की पूरी टीम, समस्त पदाधिकारी तथा स्थानीय तहसील अध्यक्ष व तहसील स्तर पर समस्त पदाधिकारियों ने संगठन से अपने आप को अलग करते हुए इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है।
विज्ञापन
इस्तीफा देने वालों में सोनू शर्मा, उमेश भारद्वाज, वासुदेव गौतम, सुरेश शर्मा, अर्जुन सिंह, ओमवीर सिंह, मदनलाल शर्मा, राजू, घनश्याम सिंह, कुलदीप यादव, राजू बघेल, संजय अत्री, ननुआ चौधरी, प्रेमपाल सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, श्रवण बघेल, धीरज कुमार, अशोक सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन