फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   State Information Commissioner Swatantra Prakash in Hathras

RTI: यूपी देश का पहला राज्य बना, जहां आरटीआई की पूरी प्रक्रिया है ऑनलाइन

Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 29 Jun 2025 12:57 AM IST
सार

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने कहा कि कुछ लोग आरटीआई का दुरुपयोग करते हैं, जिससे वास्तविक आवेदकों को सूचना प्राप्त करने में कठिनाई होती है। आयोग इस समस्या पर भी कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
State Information Commissioner Swatantra Prakash in Hathras
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्य सूचना आयुक्त - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां आरटीआई की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। यह जानकारी राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने 28 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान दी।

विज्ञापन


बैठक में जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आवेदन अथवा उसके भाग का हस्तांतरण जितना जल्दी संभव हो, कर देना चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि हस्तांतरण करने में आवेदन की तारीख से पांच दिन से अधिक का समय न लगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई जन सूचना अधिकारी किसी प्राप्ति के पांच दिन बाद उस आवेदन को स्थानांतरित करता है तो उसके निपटारे में पांच दिन से ज्यादा होने वाले विलंब के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। जन सूचना अधिकारी को सूचना की आपूर्ति अनुरोध की प्राप्ति के 30 दिनों के भीतर कर देनी चाहिए। यदि मांगी गई सूचना व्यक्ति के जीवन से संबंधित हो तो उसे पांच दिन के भीतर उपलब्ध करा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब नागरिक घर बैठे कंप्यूटर पर ही आवेदन से लेकर सुनवाई तक की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। उन्होंने जिला स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि कुछ लोग आरटीआई का दुरुपयोग करते हैं, जिससे वास्तविक आवेदकों को सूचना प्राप्त करने में कठिनाई होती है। आयोग इस समस्या पर भी कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed