{"_id":"625adefcd44a857ef019e920","slug":"the-earth-got-scorched-the-sun-rained-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दहक उठी धरा, सूरज ने बरसाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दहक उठी धरा, सूरज ने बरसाई आग
Sun, 17 Apr 2022 12:19 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को भी भीषण गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। सुबह सात बजे से ही सूरज ने आग बरसाई तो बदन जलने सा लगा। गर्मी के चलते सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के साथ रोगों की मार लोगों को और बेहाल कर रही है। जिला चिकित्सालय में उल्टी दस्त, बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों का तांता लगा रहा।
अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को आई आंधी जिले में कई जगह पेड़ गिर गए। हालांकि इससे किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई।
जिले में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को गर्मी के तेवर फिर से तीखे हो गए। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। दोपहर में छुट्टी के वक्त स्कूली बच्चों ने तेज धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग किया। वहीं परिजन भी गर्मी से बेचैन दिखे। शुक्रवार को आई आंधी से शहर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। तालानगरी स्थित सेक्टर एक में आंधी से एक पेड़ गिर गया। हालांकि किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। लोगों को सजग रहने की सलाह है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तेज धूप में न निकलें। वहीं गर्मी के साथ रोगों की मार लोगों को और बेहाल कर रही है। जिला चिकित्सालय में उल्टी दस्त, बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित लोगों का तांता लगा रहा।