{"_id":"6a7106b70a04bbf9150f5775","slug":"the-district-ranks-10th-in-hpv-vaccination-aligarh-news-c-2-gur1004-1035528-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एचपीवी टीकाकरण में जिला 10वें पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एचपीवी टीकाकरण में जिला 10वें पायदान पर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
जिले में 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी टीका लगाने के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक पखवाड़े में टीकाकरण का आंकड़ा 20 हजार तक पहुंच गया है। जिससे जिला प्रदेश में 35वें से उछलकर दसवें स्थान पर पहुंच गया है।
सोमवार को ऑनलाइन हुई समीक्षा में अधिकारियों की पीठ ठोंकी गई और शेष लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में 14 से 15 आयु वर्ग के बीच की बच्चियों को कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। जिले में 45 हजार बच्चियों को यह टीका लगाने का लक्ष्य है।
पिछले पखवाड़े तक स्थिति बेहद कमजोर थी। मात्र 2100 बच्चियों को ही टीके लगे थे। इस समीक्षा में नाराजगी पर जिले में स्कूलों व संगठनों को जोड़कर अभियान तेज किया गया और सोमवार को हुई समीक्षा में आंकड़ा पेश किया गया। टीकाकरण नोडल एसीएमओ डाॅ. दिनेश खत्री के अनुसार शेष टीकाकरण भी बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। स्कूलों से इसमें अच्छा सहयोग मिल रहा है।