Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent child dies after being hit by a canter, father critical

Aligarh News: कैंटर की टक्कर से मासूम की मौत, पिता गंभीर

Thu, 19 Nov 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by a canter, father critical
सरफराज का फाइल फोटो। - फोटो : file Photo
जलाली (अलीगढ़)। ममेरे भाई के जनाजे में शामिल होकर छतारी लौट रहे बाइक सवार दंपती को सामने से कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठा मासूम नीचे गिरकर कैंटर के पहिया के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पिता गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुरा निवासी इरफान बुधवार को अपनी पत्नी इमराना और ढाई साल के बेटे सरफराज के साथ बाइक से पिलखना में अपने ममेरे भाई रहीस के जनाजे में शामिल होने आए थे। शाम के समय वापस लौटते समय औसाफ अली गांव के निकट सामने से आए कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक की टंकी पर बैठा सरफराज नीचे गिरकर कैंटर के पहिया के नीचे आ गया जिससे मौत हो गई।इरफान गंभीर रूप से घायल है, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इमराना के भी चोट आई है। बेटे की मौत से उसकी हालत बदहवास सी थी। अन्य वाहनों में साथ में चल रहे परिजनों ने उसे संभाला। राहगीरों की मदद से पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया है। एसएचओ के अनुसार मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed