{"_id":"6afe07599e2b71434106cfd5","slug":"judicial-work-may-begin-sdm-will-talk-to-lawyers-aligarh-news-c-426-1-sali1010-4441-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शुरू हो सकता है न्यायिक कार्य, वकीलों से बात करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शुरू हो सकता है न्यायिक कार्य, वकीलों से बात करेंगे एसडीएम
Thu, 19 Nov 2026 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
इगलास। तहसील में वकीलों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चल रहा गतिरोध बृहस्पतिवार को समाप्त हो सकता है और न्यायालयों में न्यायिक कार्य शुरू हो सकता है। दोपहर करीब 12 बजे के बाद वकीलों के साथ एसडीएम बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और टकराव को समाप्त कराने का प्रयास करेंगे।
एसडीएम नारायण सिंह ने बताया कि बार और बेंच के मध्य वादकारियों के हित के लिए सामंजस्य बना रहे इसके लिए तहसील के मीटिंग हॉल में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के बाद वकीलों के साथ शिष्टाचार भेंट करेंगे। करीब एक माह से एसडीएम और तहसीलदार न्यायिक की अदालतों में वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं।
वकीलों का आरोप है कि पूर्व में तैनात रहे एसडीएम प्रशासन और तहसीलदार न्यायिक वादों की सुनवाई के दौरान न्यायिक प्रक्रिया का पालन न कर मनमानी कर रहे थे। इससे विवश होकर वकीलों ने न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिए।
विज्ञापन
जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल ने समाधान की कड़ी में तहसील के न्यायिक अधिकारियों के न्यायालयों में कार्य करने के लिए रोस्टर बनाकर भेजा जा चुका था किंतु वह वकीलों के साथ वार्ता कर न्यायिक बहिष्कार को समाप्त नहीं करा पाए थे। तत्कालीन एसडीएम और तहसीलदार न्यायिक के स्थानांतरण से वकीलों की नाराजगी भी दूर हो चुकी है।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार उपाध्याय का कहना है कि बार में विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गया है कि एसडीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में वकील पहुंचकर नवागत एसडीएम, न्यायिक तहसीलदार व नायब तहसीलदार से शिष्टाचार भेंट के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ ही वादकारियों में हित में न्यायिक कार्य करना प्रारंभ करेंगे।