फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   body of a villager dressed as a sadhu was found hanging from a tree

Aligarh News: साधु वेशधारी ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार में रहता था गृह क्लेश

Fri, 13 Jun 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 02:03 AM IST
सार

सत्यप्रकाश पिछले 10 वर्ष से साधु का चोला धारण किए हुए थे।   नशे के आदी होने के कारण परिवार में गृह क्लेश रहता था। सत्य प्रकाश घर से खेतों की तरफ निकले और वापस घर नहीं लौटे। 

विज्ञापन
body of a villager dressed as a sadhu was found hanging from a tree
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा सत्तू में 12 जून सुबह गांव के ही एक साधु वेशधारी ग्रामीण का शव चकरोड पर एक पेड़ पर लटका मिला। खुदकुशी का कारण गृह क्लेश माना जा रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों मुताबिक गांव के सत्यप्रकाश (55) की पत्नी का दो दशक पूर्व देहांत हो चुका है। वह पिछले 10 वर्ष साधु का चोला धारण कर रहे रहे थे, उनके नशे के आदी होने के कारण परिवार में गृह क्लेश रहता था। 11 जून की रात सत्य प्रकाश घर से खेतों की तरफ निकले और वापस घर नहीं लौटे। 12 जून सुबह छह बजे करीब ग्रामीणों ने घर से खेत की तरफ वाले चक मार्ग पर एक पेड़ से सत्य प्रकाश के शव को लटका हुआ देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सूचना उनके पुत्र पवन को दी । परिजनों के सहयोग से शव को उतारकर बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने अपने पीछे एक विवाहित बेटा पवन और विवाहित पुत्री को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed