फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The crocodile entered in pond and ate fish of 1.25 lakh rupees

तालाब में घुसकर सवा लाख की मछली खा गया मगरमच्छ

Fri, 23 Oct 2020 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
The crocodile entered in pond and ate fish of 1.25 lakh rupees
दीपपुर में तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ।
बृहस्पतिवार को गोपालपुर नहर से निकलकर पास के गांव दीपपुर स्थित मछली पालन वाले एक तालाब में पहुंचा मगरमच्छ करीब सवा लाख रुपये कीमत की मछलियां निगल गया। मगरमच्छ को तालाब में घुसते हुए मछली पालक ने देख लिया तो गांव में शोर मचाया। ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। तालाब में जाल डालकर हुई खोजबीन के बाद एक मगरमच्छ को पकड़ा गया है जबकि देर शाम तक और मगरमच्छ की तलाश में तालाब में खोजबीन जारी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे नवेंद्र कुमार पुत्र देवराज सिंह के मछली पालन वाले तालाब में मगरमच्छ घुस गया। उसे तालाब में घुसते हुए गांव के नवेंद्र ने देख लिया। मगरमच्छ को देख नवेंद्र ने शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। नवेंद्र कुमार के अनुसार मगरमच्छ तालाब में पलीं करीब सवा लाख रुपये कीमत की मछलियां निगल गया। उन्होंने थाने में सूचना दी। थाने से वन विभाग का नंबर लेकर फोन किया। काफी देर बाद वन विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे। तालाब में जाल डालकर उन्होंने एक मगरमच्छ को पकड़ लिया। और भी मगरमच्छ तालाब में होने की आशंका के चलते देर शाम तक वन कर्मी व ग्रामीण तालाब में उसकी तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि गोपालपुर नहर से निकलकर यह मगरमच्छ तालाब में पहुंचा है। बुधवार को भी इसी नहर किनारे से दीपपुर के युवकों ने मगरमच्छ के एक बच्चे को पकड़ा था। उसे बांधकर युवकों ने शाम 4 बजे तक गांव में रखा था। वन विभाग के कर्मचारियों के न पहुंचने पर बाद में उसे नहर में छोड़ दिया था। उधर तालाब में बृहस्पतिवार को मगरमच्छ मिलने के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed