{"_id":"5a88936e4f1c1bd34b8b93fb","slug":"the-copying-manager-ran-away-from-the-college-during-the-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करा रहा प्रबंधक छापे के दौरान कॉलेज से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करा रहा प्रबंधक छापे के दौरान कॉलेज से भागा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद छात्राओं के चहरे खिले नजर आए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के जिले में माफिया जहां फार्मूला बदलकर नकल करा रहे हैं और रकम लेकर कॉपियां लगवा रहे हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी और सचल दल लगातार छापेमारी कर माफिया की कमर तोड़ने का प्रयास कर रहे है। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सचल दलों ने छापेमारी में कई स्थानों पर सामूहिक नकल पकड़ी तो कई मुन्नाभाई भी पकड़े।
डीआईओएस को देखकर एक स्कूल प्रबंधक मौके से भाग गया। वहीं एक अन्य सचल दल को देख एक मुन्नाभाई कॉपी छोड़कर छत से कूदकर भाग गया। छर्रा के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी पकड़ लिया तो कॉलेज प्रबंधक ने उसे भगाने का प्रयास किया और रोकने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट से हाथापाई की। इस परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति डीआईओएस ने की है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी, जबकि दोपहर की पाली में भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इस दौरान सचल दलों ने जमकर छापेमारी की। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने जब सुबह की पाली में चौब सिंह ठेनुआं इंटर कॉलेज शिवाजीनगर अतरौली पर छापा मारा तो वहां उन्हें काफी उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर पाए गए। उन्होंने वहां कॉपियोें के स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की है। साथ ही सचल दल को देखकर एक फर्जी परीक्षार्थी भाग गया। उसका आधार कार्ड भी फर्जी मिला। इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज अतरौली पर भी उन्हें एक मुन्नाभाई परीक्षा देते मिला। उसकी जगह उसका भाई परीक्षा दे रहा था। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। सुबह की पाली में ही नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य केदारी सिंह इंटर कॉलेज चंदनिया रामपुर पर जब छापा मारा तो एक मुन्नाभाई छत से कूदकर भाग गया। उसकी कॉपी बरामद कर ली गई। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कई सेंटरों पर छापा मारा।
डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने प्यारेलाल इंटर कॉलेज लहरा पर जब छापा मारा तो उन्हें देखकर विद्यालय प्रबंधक व नकल कराने की कोशिश कर रहा एक अज्ञात व्यक्ति से भाग गए। माना जा रहा है कि यह लोग नक ल करा रहे थे। उस समय पुलिस भी मौजूद थी। उन्होंने स्क्रीनिंग की संस्तुति की है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने भी जब छापेमारी की तो उन्होंने पाया कि कई परीक्षा केंद्रों पंजीकृत छात्रों के पंजीकरण पत्र नहीं बांटे गए थे। सीसीटीवी कैमरों की दिशा भी ठीक नहीं मिली। इसके अलावा कई नकलची भी पकड़े गए। एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत ने भी कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक उम्र वाले परीक्षार्थियों की जांच कराने के निर्देश दिए। एक केंद्र व्यवस्थापक व दो कक्ष निरीक्षकों को हटाने के आदेश दिए।