फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The constable who assaulted the container driver and farmer removed from the post

Aligarh News: कंटेनर चालक, किसान से मारपीट करने वाला सिपाही चौकी से हटाया

Sat, 07 Jun 2025 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The constable who assaulted the container driver and farmer removed from the post
कस्बा सांकरा के रामघाट रोड पर बृहस्पतिवार को नशे की हालत में एक सिपाही द्वारा कंटेनर चालक, किसान और कंटेनर मालिक के साथ की गई मारपीट के मामले में आरोपी सिपाही को पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सांकरा चौकी से हटाकर थाना दादों भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना में गांव सांकरा निवासी किसान हरिओम पुत्र मानसिंह अपने खेत की उपज पेठा विकेश कुमार को बेचकर निजी कांटे पर वजन कराने ले जा रहे थे। कंटेनर चालक साजिद निवासी भिलावली, थाना अकराबाद तथा कंटेनर मालिक अंकुर निवासी कुआ गांव भी साथ थे, जब वाहन रामघाट रोड से गुजर रहा था, तभी सांकरा चौकी पर तैनात एक सिपाही, जो कथित रूप से नशे की हालत में अपनी निजी गाड़ी में बैठा था, अचानक बाहर निकल आया और कंटेनर पर टक्कर मारने का झूठा आरोप लगाकर तीनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही ने तीनों से जबरन पैसे भी वसूले। पीड़ितों की शिकायत पर मामला जिले के पुलिस अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को तत्काल चौकी से हटाकर दादों थाने में संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed