Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officials are lying on CM portal

सीएम पोर्टल पर अधिकारी बोल रहे झूठ: खराब हैंडपंप को सही बताकर किया निस्तारण, डीएम से शिकायत

Thu, 10 Apr 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 01:35 AM IST
सार

खराब हैंडपंप को सही बताकर अधिकारी ने बिना मौके पर जाए सीएम पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण दिखा दिया। इस मामले की शिकायत अलीगढ़ डीएम से की गई है।

विज्ञापन
Officials are lying on CM portal
नगला सिख में खराब पड़ा हैंडपंप दिखाता शिकायतकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव में दो माह से खराब पड़े हैंडपंप को सही कराने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि सचिव ने हैंडपंप को सही कराने का दावा कर शिकायत का निस्तारण कर डाला। जबकि हैंडपंप अभी भी खराब है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।

विज्ञापन


बहरामपुर के मजरा नगला सिख निवासी जफरुद्दीन ने बताया है कि मोहल्ले का हैंडपंप लगभग दो माह से खराब था। 28 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर इसकी शिकायत की, जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सात अप्रैल को मोबाइल पर शिकायत के निस्तारण का संदेश मिला तो उन्होंने जन सेवा केंद्र पर जाकर शिकायत संख्या से शिकायत की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव आलोक कुमार और खंड विकास अधिकारी द्वारा हैंडपंप को सही कराने का दावा करते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर जिम्मेदार अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। शिकायतकार्ता ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। वहीं सचिव आलोक कुमार का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान से हैंडपंप की जानकारी ली थी, जिन्होंने हैंडपंप सही कराने की बात कही। इसके बाद हैंडपंप के सही होने की रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed