फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The complainant verbally abusing Inspector suspended

फरियादी को गाली देने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

Sun, 01 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
The complainant verbally abusing Inspector suspended
सस्पेंड
 महिला थाने में भ्रष्टाचार और जबरन तलाक की जांच शुरू होने पर एसओ महिला थाना इतनी भड़क गईं कि उन्होंने पीड़ित महिला फरियादी को शुक्रवार को गरियाते हुए धकियाकर थाने से निकाल दिया। यह हरकत वीडियो कैमरे में कैद हो गई और शनिवार को डीआईजी-एसएसपी तक पहुंच गई। बस इसके बाद एसएसपी ने तत्काल इंस्पेक्टर मांगे देवी तोमर को निलंबित कर दिया। साथ ही इस मामले में रिश्वतखोरी की आरोपी दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

वाकया बुधवार से शुरू हुआ। बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम निवासी कृष्णा का अपने पति महेश निवासी चौमुंहा गभाना से विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों को महिला थाने तलब किया गया था। जहां उन्होंने थाने से बाहर ही समझौता कर लिया।
विज्ञापन

यह सुन महिला थाने की सिपाही यह कहते हुए भड़क गई कि हमसे पूछे बिना समझौता कैसा। उसके धमकाने में दोनों पक्ष आ गए और बात दस हजार की रिश्वत में तय हुई। दो हजार रुपये एडवांस दे दिए गए। इसके बाद भी एसओ महिला थाना ने दोनों में तलाक करा दिया। हालांकि उसी समय शिकायत एसएसपी तक पहुंची थी और एसएसपी ने एएसपी अमित कुमार को जांच के निर्देश दिए। एएसपी ने उसी दिन थाने पहुंचकर सभी पक्षों के बयान लिए थे। इसके बाद शुक्रवार को कृष्णा अपने बच्चे को वापस कराने की गुहार लेकर थाने पहुंची। जहां इंस्पेक्टर उसे देख भड़क गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर गालियां दीं और धकियाकर थाने से निकाल दिया। उनका कहना था कि शिकायत कर दी और मीडिया में खबर निकलवा दी। मगर यह हरकत उसी समय वहां मौजूद किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। शनिवार को यह प्रकरण वीडियो क्लिप के माध्यम से एसएसपी व डीआईजी के सामने तक आया। चूंकि एएसपी अमित कुमार जांच कर रहे थे। तत्काल उनसे मामले में जानकारी ली गई और डीआईजी ने भी फरियादी से इस तरह के व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई।

एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने एएसपी की रिपोर्ट, वीडियो क्लिप आदि के आधार पर इंस्पेक्टर महिला थाना मांगे देवी तोमर को निलंबित कर दिया। इसी प्रकरण में रिश्वत की आरोपी सीमा शर्मा व मंजू देवी को भी निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed