{"_id":"66d509a1c692750836074e9f","slug":"the-coaching-operator-was-accused-of-molesting-children-created-ruckus-then-the-villagers-retracted-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101042-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोचिंग संचालक पर बच्चों के साथ कुकर्म का आरोप लगा किया हंगामा, फिर मुकरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोचिंग संचालक पर बच्चों के साथ कुकर्म का आरोप लगा किया हंगामा, फिर मुकरे ग्रामीण
विज्ञापन
थाना गंगीरी क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक कोचिंग संचालक पर सात बच्चों के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में यह मामला फीस विवाद से जुड़ा निकला। बाद में बच्चे और उनके अभिभावक आरोपों से मुकर गए।
थाना क्षेत्र के एक गांव का शिक्षक कस्बे में पिछले सात साल से कोचिंग सेंटर चला रहा है। रविवार दोपहर सात बच्चों ने उस पर कुकर्म करने का आरोप लगा दिया। अभिभावकों और ग्रामीणों ने सेंटर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कोचिंग सेंटर के ऊपर रह रहा उसका संचालक नीचे नहीं आया तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पीआरवी के साथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संचालक को हिरासत में लेकर थाने चली आई और जांच शुरू कर दी। कोचिंग संचालक का कहना है कि उसने बच्चों से तीन माह की बकाया फीस देने के लिए कहा था और डपट दिया था, जिसके चलते उसपर यह आरोप लगाए गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी थाने पर जमा हो गए। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि कोचिंग संचालक के परिवार में शादी है और उसने बच्चों से फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया था। बच्चों और उनके अभिभावकों के बयान की वीडियो रिकार्डिंग की गई। उन्होंने आरोपों से इन्कार किया है। लिखित में भी दिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।